फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झाड़ियाें में बाघ ने बनाया ठिकाना, लोगों में दहशत

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण करते वनकर्मी
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी रेंज के देवीपुर जंगल से करीब पांच किलोमीटर दूर हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर की आबादी के करीब आ पहुंचे एक बाघ पांच दिनों से बाग की झाड़ी में ठिकाना बनाए हुए है। बाघ एक पालतू गाय समेत कई पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। बाघ के मौजूद होने की पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

नरसिंहपुर के श्रीपाल सिंह, राम बक्स सिंह, प्रेमचंद वर्मा, हरिबक्स सिंह का कहना है कि पांच दिन पहले एक बाघ गन्ने के खेत में विचरण करते हुए बाग में खड़ी बांस की झाड़ी में आ गया था। तब से बाघ अपना ठिकाना झाड़ी में बनाए हुए है। इसके दहाड़ने की आवाज रातभर सुनाई देती है। अनुकूल आबोहवा और पर्याप्त शिकार मिलने की वजह से बाघ झाड़ी से हटने को तैयार नहीं है।
हालत यह है कि लोग खेतों की तरफ जाने से घबरा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप, अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर बाघ के झाड़ी में मौजूद होने की पुष्टि की है। बताया कि बाघ को जंगल में खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें