फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समितियों पर खाद की किल्लत, किसान भटकने को मजबूर

विज्ञापन
संपूर्णानगर क्षेत्र की सिंगाही खुर्द समिति पर खाद की जानकारी करने पहुंचा किसान  संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रबी की फसलों की बोआई शुरू होने वाली है। किसानों को खेत में खाद डालनी है, मगर जिले की साधन सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में किसान बाहर से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। पड़ताल में पता चला कि कहीं पर यूरिया है, तो डीएपी नहीं है। कई जगह डिमांड लगाने की बात कही जा रही है। बेहजम, संपूर्णानगर, ममरी और शहर से सटे इलाकों की समितियों के गोदाम खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ के रोशननगर साधन सहकारी समिति में डीएपी का स्टॉक नहीं है। यूरिया 650 बोरी और 300 बोरी एनपीके मौजूद है। वहीं महेवागंज क्षेत्र की किसी भी समिति में डीएपी नहीं है। यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है। हाथीपुर गणेशगंज समिति में यूरिया 45 एमटी और एनपीके 6 एमटी है, मगर डीएपी की स्थिति शून्य है। इफको सेंटर पर 959 बोरी यूरिया और 99 बोरी एनपीके खाद का स्टॉक उपलब्ध है। यहां भी डीएपी उपलब्ध नहीं है।
बेहजम के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति अछनिया में डीएपी, एनपीके और यूरिया कोई खाद उपलब्ध नहीं है। सचिव रंजना राठौर ने बताया कि लगभग 10 दिन में खाद आएगी। वहीं किसान सेवा समिति अंदापुर में चार बोरी डीएपी है। यूरिया नहीं है। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भूलनपुर में यूरिया 750 बोरी उपलब्ध है। सचिव प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एनपीके और डीएपी की किल्लत है। उधर संपूर्णानगर के सिंगाही खुर्द बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में खाद नहीं है। समिति के गोदाम खाली मिले। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि सचिव सत्यापन के लिए गए हैं। खाद सोमवार या बुधवार तक आएगी।
विज्ञापन

-
इन समितियों में है खाद का स्टॉक
पड़रिया तुला सहकारी समिति में यूरिया और एनपीके उपलब्ध है। भानपुर में भी यूरिया और एनपीके है। बरवर क्षेत्र की पैकीपुर सहकारी समिति पर यूरिया, एनपीके और डीएपी का स्टॉक है। ईसानगर ब्लॉक की कविरहा और चकदहा समिति पर यूरिया और डीएपी की उपलब्धता है। पसगवां साधन सहकारी समिति में पांच बोरी डीएपी और 150 बोरी यूरिया उपलब्ध है। सचिव भाई लाल ने बताया कि इस समय उर्वरकों की बिक्री नहीं है। मोहम्मदी क्षेत्र की गुलरिया परवसतनगर बी पैक्स में यूरिया व एनपीके खाद स्टाॅक में है। अमीरनगर साधन सहकारी समिति पर भी यूरिया और डीएपी है। समिति रमियाबेहड़ और झिन्नापुरवा के सचिव ने बताया कि गोदाम न होने के कारण खाद नही मंगवाई जा रही है। रमियाबेहड़ समिति में 700 बोतल नैनो यूरिया उपलब्ध है। लखाही में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।


जिले में खाद की कमी नहीं है। जिन समितियों से डिमांड आ रही है, उन्हें खाद भेज दी जाती है। अभी बोआई का समय भी नहीं है। फिर भी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

- अरविंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी

संपूर्णानगर क्षेत्र की सिंगाही खुर्द समिति पर खाद की जानकारी करने पहुंचा किसान  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें