फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नो इंट्री में दौड़ रहीं कार और व्यावसायिक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र में भक्तों की भीड़ अधिक होने के चलते संकटा देवी सहित कई मार्गों पर बाइक छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध के बाद भी नो एंट्री में बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे यातायात व्यवस्था लड़खड़ा रही है।

बड़े चौराहे से संकटा देवी मार्ग पूरी तरह से बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। इस मार्ग पर सिर्फ बाइक व साइकिल ही निकाल सकते हैं। नो एंट्री जोन होने के बावजूद इस पर कार सहित अन्य चार पहिया वाहन धड़ल्ले से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को संकटा देवी मार्ग पर कार ही नहीं बल्कि व्यावसायिक वाहन खड़े दिखाई दिए। नवरात्र के एक दिन पहले ही यातायात प्रभारी ने रूट डायवर्जन कर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था, लेकिन वह आदेश हवा में उड़ाया जा रहा है। प्रतिबंधित मार्ग पर गुजर रहे वाहनों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें