लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के सामने कपड़े की दुकान में गुरुवार सवेरे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की जानकारी तब हुई जब कुछ लोगों ने धुआं दुकान से उठता देखा। सूचना पर पहुचीं सदर कोतवाली पुलिस ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की सूचना से दुकान स्वामी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी जगदीश ने बताया कि इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।