फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंत्री से लेकर डॉक्टर बोले, सामूहिक प्रयास से खत्म होगा आनुवांशिक रोग, जांच सबसे अहम

विज्ञापन
चंदनचौकी में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को सुनते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व अन्य।
विज्ञापन
पलियाकलां। डाॅक्टर्स डे पर मध्य प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी जनजाति क्षेत्र के लोगों को सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के तहत वर्चुअल संबोधित किया। पीएम मोदी ने बीमारी के बारे में बताने के साथ ही सरकार की तरफ से किए प्रयासों को भी गिनाया। इस दौरान क्षेत्र से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में थारू समाज के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन


चंदनचौकी में कोठी चौराहे के पास सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मौजूदगी में प्रसारण हुआ। यहां प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली एनीमिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए समाज के लोगों को जागरूक किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान आनुवांशिक बीमारी है, जो आमतौर से आदिवासियों में पाई जाती है। इसके लेकर सरकार काफी गंभीर है और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस बीमारी को प्रमुखता से उठाते हुए इसे समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। जो भी इस बीमारी से पीड़ित हैं उनका चिह्ननीकरण करने के बाद बेहतर उपचार कराया जाएगा, ताकि आगे चलकर आनुवांशिक खतरा न बन सके।

खीरी के आठ सेंटरों पर हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम लखीमपुर जिले के आठ सेंटरों पर आयोजित किया गया है। इसमें छह पलिया ब्लॉक और दो निघासन ब्लॉक शामिल रहे। सीएचसी पलिया के चिकित्सक डाॅ. अजीत सिंह ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया होने के बाद इसका पूर्ण रूप से कोई इलाज नहीं है। इस कार्यक्रम के तहत पहले से ही जांच कर व्यक्ति को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसमें डॉक्टर यह बता देंगे कि व्यक्ति सिकल सेल वाहक है या सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान रोगी।
विज्ञापन



इन लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता, एसीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, डाॅ. वीसी पंत, सीएचसी पलिया अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, डाॅ. अजीत सिंह, डाॅ. संतोष कुमार, डाॅ. फैजान, डाॅ. कोमल साहा के साथ ही सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता आदि शामिल रहे।


चंदनचौकी सीएचसी का शुभारंभ, सब सेंटर भी गए चलाए

पलियाकलां। चंदन चौकी में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने शुभारंभ किया। कहा कि बहुत खुशी हो रही है कि छोटे सी जगह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई है। सरकार आदिवासी जनजाति के प्रति काफी सक्रिय है और लगातार काम कर रही है। यहां के थारू समाज के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। उन्हें पलिया से लेकर लखीमपुर तक नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा कई उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी उद्घाटन किया, जो थारू क्षेत्र में आते हैं। संवाद


आयुष्मान कार्डधारकों को बांटे गए कार्ड
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया। मौके पर मौजूद 15 लाभार्थियों को उन्होंने आयुष्मान कार्ड बांटे। इस दौरान कार्डधारक के साथ ही परिजन भी शामिल रहे।


पीएम से संवाद न होने पर मायूस दिखे थारू समाज के लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल संवाद भी किया जाना था, जो नहीं हुआ। इस कारण थारू समाज के लोगों में मायूसी दिखाई दी। उनका कहना था कि वर्चुअल संवाद अगर प्रधानमंत्री करते तो उनको क्षेत्र की समस्याएं बताते, लेकिन यहां केवल खानापूर्ति ही की गई। थारू समाज की समस्याओं से किसी को कोई लेना देना नहीं है।

चंदनचौकी में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को सुनते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व अन्य।

चंदनचौकी में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को सुनते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व अन्य।

चंदनचौकी में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को सुनते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व अन्य।

चंदनचौकी में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को सुनते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें