फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपूजन हत्याकांड : परिजन कह रहे हत्या... पुलिस खुदकुशी पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिले युवक के शव मामले में दो दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जबकि परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। युवक के शव पर चेहरे और गले में चोट के निशान भी मिले थे। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने की बात कहकर मामले को टाल रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड से मजदूरी करके चार महीने बाद शुक्रवार की शाम शिवपूजन (22) पुत्र मुनेश कुमार घर लौटा था। इसके बाद उसके कुछ दोस्त अपने साथ बाइक पर बैठाकर लेकर गए थे। देर रात न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के बाहर ही शिवपूजन का शव पड़ा मिला। घरवालों ने आरोप लगाया कि उसके पांच दोस्तों ने शिवपूजन की हत्या की है। हत्या की तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
परिजनों ने सवाल उठाया कि जब शिवपूजन दोस्तों के साथ चला गया था, तो शव घर के बाहर कैसे मिला। जाहिर सी बात है कि किसी ने हत्या कर शव फेंका है। जबकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को हल्का कर रही है। परिजनों का सवाल है कि अगर बेटे ने खुदकुशी की है तो पुलिस बताए कि कहां की और खुदकुशी के बाद शव घर के बाहर कैसे पहुंच गया। हालांकि, पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें