फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1500 मीटर दौड़ में शिवांशी और सत्यम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय 73वीं जनपदीय स्पोर्ट्स फॉर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीप जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। खिलाड़ी सत्यम और इरम सिद्दीकी ने मशाल लेकर दौड़ शुरू की। 1500 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग की कृषक समाज इंटर कॉलेज गोेला की शिवांशी और बालक वर्ग में श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के सत्यम प्रथम रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अस्मिता दूसरे और जेडपीआईसी भीरा की अनामिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में छाजूराम इंटर कॉलेज भीरा के अभिषेक द्वितीय, कृषक समाज गोला के जीवेश सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं दौड़ के अलावा लंबी और ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। संयोजक ईशविंदर सिंह अजमानी रहे। संचालन मुकुट बिहारी मिश्रा ने किया। इस दौरान विपिन मिश्रा, विनोद कुमार, डॉ. ज्योति तिवारी, मुदित मिश्रा, जगदीश प्रसाद, डॉ. केसी मिश्रा, विमल मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें