फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिवम-अर्चित की जोड़ी ने जीता राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट

Sun, 11 Oct 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाइपास मार्ग के निकट बैडमिंटन कोर्ट में रोटरी क्लब सेंट्रल के तत्वावधान में राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ। शनिवार रात खेले गए फाइनल में शिवम वर्मा और अर्चित की जोड़ी ने 21-17 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

स्थानीय खिलाड़ियों के मुकाबले में दुर्गेश सक्सेना व कमलेश सिंह की जोड़ी ने प्रताप सिंह व रवि शेखर की जोड़ी को 15-13 से हराया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला ''रिंकू'' ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रोटरी क्लब गोला सेंट्रल के अध्यक्ष पंकज पुरवार और सचिव कामरान खान ने अतिथियों व प्रतिभागी टीमों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. आशुतोष गुप्ता, विनय गुप्ता, आनंद त्रिवेदी, अभिषेक राजपूत और महेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें