फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सज रहे शिव मंदिर, हल्दी की रस्म हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास दिखने लगा है। मंदिरों को रंग-रोगन, झालर और फूलों से सजाया जा रहा है। बुधवार की शाम शहर के गौरी शंकर व अन्य शिव मंदिरों में हल्दी की रस्म हुई।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास और पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं शहर से लेकर कस्बाें और गांवों के शिव मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन व सजावट की जा रही है। धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं। बुधवार को शहर के गौरी शंकर मंदिर को झालरों और फूलों से सजाया गया। बताया गया कि दो क्विंटल से अधिक फूलों से मंदिर का शृंगार किया जाएगा। शहर के अर्ध नारीश्वर और दूधिया नाथ मंदिर को भी सजाया गया है।
विज्ञापन

-
हल्दी रस्म के बाद हुआ अभिषेक
शाम सात बजे के बाद गौरी शंकर मंदिर में हल्दी की रस्म हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान को हल्दी लगाई। विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी जयशंकर ने बताया कि हल्दी की रस्म के बाद भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। बृहस्पतिवार को मेहंदी की रस्म होगी।
-
आबादी से कांवड़ियों के निकलने पर पुलिस रहेगी साथ
पूरनपुर। पुलिस ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली। हरिद्वार से जल लेेकर बृहस्पतिवार को नगर में पहुंचने वाले कांवड़ियों के आबादी क्षेत्र से निकलते समय पर्याप्त पुलिस मौजूद रहेगा। महाशिवरात्रि को शिवालयों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी।

गांव चंदिया हजारा से तीन जत्थों में 250 कांवड़िए हरिद्वार जल लेने गए हैं। कांवड़ियों का जत्था बृहस्पतिवार शाम नगर में पहुंचेगा। इनका कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा इकोत्तरनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर भी महाशिवरात्रि पर कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थों को लेकर कोई रूट डायवर्जन नहीं किया गया है, लेकिन आबादी से निकलते समय कांवड़ियों के साथ पर्याप्त पुलिस मौजूद रहेगी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों के बाहर भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें