फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुष्पवर्षा और घंटानाद के बीच सजी शिव बरात

Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में निकली शिव बारात में सजी झांकियां और हो रहा शिव तांडव। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि की पावन रात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती के दिव्य मिलन का उत्सव शहर में पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। दूल्हे के रूप में सजे भगवान शिव की भव्य बारात गढ़ी मार्ग स्थित यज्ञशाला मैदान से धूमधाम के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

शिव बरात कमेटी के अध्यक्ष व संयोजक अमित वर्मा ने बताया कि बरात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भुईफोरवानाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया।
बरात मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, मेन रोड, सदर चौराहा और संकटा देवी मार्ग से होते हुए दोबारा मेला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। गेंदा और गुलाब के फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और विद्युत झालरों से शहर के प्रमुख रास्तों को सजाया गया था।
विज्ञापन

बरात के दौरान कहीं घंटों का निनाद गूंजा तो कहीं भजन, शिव तांडव और शिव स्तोत्र के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में शिवभक्त झूमते नजर आए।
शिव और पार्वती के वेश में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि भूत-प्रेत और पिशाच के वेश में कलाकारों ने नृत्य कर आकर्षण बढ़ाया। शहर के कई चौराहों पर झांकियों और नृत्य के लिए स्टेज बनाए गए, जहां शिव तांडव की प्रस्तुतियां होती रहीं। संवाद

शहर में निकली शिव बारात में सजी झांकियां और हो रहा शिव तांडव। संवाद- फोटो : 1

शहर में निकली शिव बारात में सजी झांकियां और हो रहा शिव तांडव। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें