फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्थरों पर बहते पानी से नंगे पांव गुजरकर मंदिर जाएंगे शिव भक्त

Sat, 09 May 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में शिव मंदिर कॉरिडोर के मुख्य पाथवे का हो रहा निर्माण। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पाथवे तैयार किया जा रहा है। इस पाथवे की खासियत यह होगी कि पत्थरों पर लगातार पानी बहता रहेगा, जिससे नंगे पांव मंदिर जा रहे शिव भक्तों को गर्मी में भी शीतलता का एहसास होगा।
विज्ञापन

शिव मंदिर कॉरिडोर का मुख्य द्वार रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनाया गया है। मुख्य द्वार से 20 फुट चौड़े मुख्य पाथवे का निर्माण शुरू हो गया है। पाथवे के दोनों ओर नालियां बनाई जा रही हैं। इन नालियों से पाथवे की फर्श पर बनी विशेष घुमावदार नक्काशी में लगातार पानी बहता रहेगा। गर्मी के मौसम में इससे फर्श ठंडी बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
कॉरिडोर के परिक्षेत्र मार्गों को भगवान शिव की महिमा के प्रतीक त्रिशूल और डमरू से युक्त आकर्षक कन्ड्यूड लाइट से सजाया जा रहा है। इसके अलावा पौराणिक शिव मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों को भी कॉरिडोर के परिक्रमा पथ में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई की देखरेख में निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

गोला में शिव मंदिर कॉरिडोर के मुख्य पाथवे का हो रहा निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें