फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मई अंत तक तैयार होगा शिव मंदिर कॉरिडोर

Tue, 07 Apr 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कॉरिडोर के मुख्य द्वार के पास रिटेनिंग वॉल पर बनाए गए म्यूरल्स। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कस्बे में बन रहे शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारी व कर्मचारी दावा कर रहे हैं कि मई के अंत तक कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिसंबर 2024 में 69.15 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 के अंत तक पूरा होना था, लेकिन बीच में आए अवरोधों के कारण कार्य में देरी हुई। 6 फरवरी, 2026 को अपर मुख्य सचिव (पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य विभाग) अमृत अभिजात ने जिला प्रशासन के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा की थी। उन्होंने भी मई के अंत तक कार्य पूरा होने की संभावना जताई थी।
वर्तमान में यात्री हाॅल की तीसरी मंजिल पर छत डाली जा चुकी है। परिक्रमा पथ के स्तंभों पर नक्काशीदार पत्थर और मेहराब लगाने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही पौराणिक शिव मंदिर के पास अन्य मंदिरों के पुनर्स्थापन का कार्य भी जारी है। यूपीपीसीएल के जेई अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मई अंत तक कार्य पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को लुभा रहीं शिव म्यूरल कलाकृतियां
कॉरिडोर के मुख्य द्वार से रिटेनिंग दीवार पर भगवान शिव से संबंधित म्यूरल उकेरे गए हैं, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, निर्माण स्थल पर सुरक्षा को लेकर चिंता भी बनी हुई है। जगह-जगह निर्माण सामग्री और मशीनरी पड़ी होने के बीच श्रद्धालु जोखिम उठाकर निकल रहे हैं। वहीं, आसपास लगी दुकानों के कारण भीड़भाड़ बढ़ने से हादसे की आशंका बनी हुई है।

कॉरिडोर के मुख्य द्वार के पास रिटेनिंग वॉल पर बनाए गए म्यूरल्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें