फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिवमंदिर कॉरिडोर ः अचानक ढहाया गया घर तो मचा हड़कंप

विज्ञापन
कॉरिडोर में शिव मंदिर के निकट दो निर्माणों के ध्वस्तीकरण के लिए लगी जेसीबी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तहसील प्रशासन अचानक शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में दो घरों के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंच गया। इससे परिवार वालों में हड़कंप मच गया। एक घर के अधिग्रहित हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया, वहीं जेसीबी खराब होने से दूसरे घर के हिस्से का ध्वस्तीकरण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में तीन माह बाद एकाएक तहसील प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार सर्वेश यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र, लेखपाल जयप्रकाश वर्मा और अनंत त्रिपाठी के साथ राजस्व टीम शिव मंदिर के निकट प्राचीन कैमी वृक्ष से सटे हुए दो घरों के अधिग्रहित हिस्से को ढहाने के लिए पहुंच गई।
इसमें एक घर के परिवार वालों में बाटू तिवारी और राजन तिवारी ने विवश होकर अनमने ढंग से रजामंदी दे दी। इससे उनके घर का हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। दूसरे घर में जितेंद्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, आनंद गुप्ता, और उनके माता-पिता सहित चार परिवार रहते हैं। सभी ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि जेसीबी खराब होने के कारण तहसील प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें