फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेहंदी प्रतियोगिता में शीतल और वंशिका अग्रवाल जीतीं

विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती अति​थिस्रोत-नगर पंचायत
विज्ञापन
मैलानी। नगर पंचायत की ओर से हरियाली तीज के मौके पर रविवार शाम हुई मेहंदी प्रतियोगिता में शीतल और वंशिका अव्वल रहीं। नगर पंचायत के पार्क परिसर में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता का प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शीतल भारद्वाज, वंशिका अग्रवाल प्रथम, मनीषा द्वितीय, आराध्या और अंशिका प्रजापति तृतीय चुनी गईं। निर्णायक मंडल में ज्योति अरोड़ा, अंजली वर्मा, प्रतिभा राठौर शामिल रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य नगर की प्रतिभाओं की पहचान होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें