फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बताएंगे बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय

Fri, 20 Feb 2015 05:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों के माध्यम से समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को बताया है कि विद्यालय एवं विकासखंड वार बच्चों की जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएं तथा शिक्षकों को निर्देशित किया जाए कि कक्षा में बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दें। बीएसए ने बताया कि वे लोग अपने स्तर से भी स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करें। बीएसए ने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें