फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार

Fri, 25 Sep 2015 10:19 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित बीआरसी परिसर में जिला महामंत्री राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के शिक्षमित्रों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद शिक्षामित्रों ने कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद उत्तरांचल की तर्ज पर सूबे में भी शिक्षामित्रों का समायोजन वैध करार देने की मांग उठाई। बैठक का संचालन रमेश वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता ने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी उत्तरांचल राज्य में शिक्षामित्रों का समायोजन वैध है तो उसी की तर्ज पर एनसीआरटीई को यूपी सरकार के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का समायोजन वैध करना चाहिए। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के रमेश कुमार ने कहा कि 2011 की टीईटी परीक्षा सवालों के घेरे में है इसमें बड़े पैमाने में हेराफेरी कर शामिल हुए लोग आज भी सलाखों के पीछे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष पुत्तूलाल, मंत्री असजद खां, रवीप्रकाश, बलराम, नन्हीं देवी, हीरा देवी, सोनी चौधरी, अनीता देवी, कमल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें