फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौरंगाबाद में कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। नौरंगाबाद गांव में शुक्रवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। लगभग 200 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जल लाईं। यज्ञ स्थल पर विधिवत कलश स्थापना किए गए।
विज्ञापन

यह महायज्ञ दो से 10 मई तक होगा। प्रतिदिन दिन में 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा तो रात्रि आठ बजे से 12 बजे तक वृंदावन से आई मंडली श्रीकृष्ण की मनमोहक लीला दिखाएगी।
कलश यात्रा में प्रधान के प्रतिनिधि यादवेंद्र अवस्थी, ओमप्रकाश पाल, डॉ. पौरुष कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर, लालजी प्रसाद यादव, संजय कुमार पाल, जयकुमार मिश्रा, सुशील कुमार दीक्षित, राकेश कुमार तिवारी और अनुराग कुमार शास्त्री सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें