खेल मैदान मे टॉस करते अतिथि अनुज सिंह भदौरिया। आयोजक
सिकंदराबाद। कस्बे में चल रहे शहीद राज नारायण मिश्र स्मारक टूर्नामेंट के पांचवें दिन शर्मा क्लब सिकंदराबाद और रायपुर टीम का मुकाबला हुआ। इसमें शर्मा क्लब सिकंदराबाद ने मैच जीत लिया।
शर्मा क्लब सिकंदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रायपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 187 रन बनाए, जबकि शर्मा क्लब सिकंदराबाद की टीम ने 15.2 ओवर में लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। शर्मा क्लब के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रधान अशोक गुप्ता शैलेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, गोल्डी मिश्रा, अनुराग, विकास, शीबू और वलीउल्ला आदि मौजूद रहे।