फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजेश्वरी देवी मंदिर पर हुआ कन्या भोज और भंडारा

विज्ञापन
मझगईं के माता मंजेश्वरी देवी मंदिर पर भंडारे में शामिल लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं-पलिया। मझगईं कस्बा स्थित माता मंजेश्वरी देवी मंदिर पर कन्या भोज व भंडारा हुआ, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को हुई आरती में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

नवरात्रि के अवसर पर माता मंजेश्वरी देवी मंदिर में हुई सायंकालीन आरती में आलोक मिश्रा, श्याम आनंद, दीपक तलवार, शशि शंकर शुक्ला, दिनेश दीक्षित, अवधेश गुप्ता, आमिष सिंह, वीरेंद्र कुमार, संदीप बंसल, नितिन गुप्ता, प्रेमशंकर रस्तोगी, डॉ एके कपूर, मकसूद अली गुड्डू आदि ने आरती की। उदयवीर सिंह ने बताया कि नवरात्र के बाद विधिवत हवन पूजन के साथ कन्या भोज व भंडारे के आयोजन में सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया। इस मौके पर बिल्लू महाजन, स्नेहलता सिंह, गोविंद मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, अरूण पांडेय, नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे। मंदिर प्रमुख अंजू सिंह ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें