फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला तेजाब फेंकने काः झुलसे युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

विज्ञापन
युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र में देवर-भाभी पर तेजाब फेंके जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि जमीन की खरीद फरोख्त और उसके रुपये के लेनदेन को लेकर हमलावरों ने तेजाब फेंका था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, लखनऊ में भर्ती झुलसे युवक की रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसकी 50 वर्षीय भाभी गांव के बाहर झोंपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात 11 बजे किसी ने युवक पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था, जबकि उसकी भाभी मामूली रूप से झुलसी थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने युवक को लखनऊ रेफर कर दिया था, जबकि उसकी भाभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। पुलिस ने झुलसे युवक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार की रात झुलसे युवक की लखनऊ स्थित अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो गांव निवासी अश्विनी वर्मा और मृतक के बीच जमीन की खरीद फरोख्त और रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया। पुलिस ने जब अश्विनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक ने गांव के ही मोनू उर्फ मुनेश की भाभी की जमीन खरीदी थी, जिसका मोनू विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में दोनों ने गांव के ही आशाराम के साथ मिलकर तेजाब फेंका था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें