पलिया चीनी मिल की शारदा वर्क्स एसोसिएशन ने एक मार्च को होने वाले धरने को स्थगित कर दिया है। धरना कार्यक्रम कई मांगों को न माने जाने पर आयोजित किया जाना था।
अध्यक्ष कमलेश राय और महामंत्री निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि कई मांगों को लेकर 27 जनवरी को एक ज्ञापन चीनी मिल प्रबंधक को दिया था। इस पर जल्द ही निराकरण का आश्वासन मिला था लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया गया। इस कारण संगठन ने दोबारा एक ज्ञापन दिया और मांग न माने जाने पर एक मार्च से क्रमिक धरने की चेतावनी दी गई थी। इस पर प्रबंधन ने वार्ता की और अधिकांश मांगों को मान लिया और 15 दिन में अमल में लाने का वायदा किया। इसके चलते एक मार्च को होने वाले धरना स्थगित कर दिया गया।