फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर आया शारदा का पानी

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पहाड़ों और इलाके में हो रही बारिश से लगातार बढ़ रहा जलस्तर
विज्ञापन

- रविवार को दोपहर खतरे के निशान से थी 38 सेंटीमीटर ऊपर
पहाड़ों और इलाके में दो दिन से हो रही बारिश से यहां शारदा नदी उफान पर आ गई है। नदी रविवार की दोपहर एक बजे खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। शारदा के बढ़े जलस्तर को देख नदी के समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों के दिल दहल उठे। बाढ़ आने का खतरा देखते हुए जल आयोग ने भी निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अभी इसका जलस्तर और बढ़ेगा।
बारिश के कारण बनबसा बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। जल आयोग के मुताबिक रविवार की दोपहर करीब एक बजे शारदा नदी खतरे के निशान 153.628 को पार कर 154 पर बह रही थी। यह खतरे के निशान से करीब 38 सेंटीमीटर ऊपर है। उफनती शारदा ने आसपास के गांवों के लोगों को चिंता में डाल दिया है। मालूम हो कि मामूली बाढ़ में भी समीपवर्ती निचले गांवों में पानी भर जाता है और हजारों एकड़ फसलें डूब जाती हैं। हर साल इलाके को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
नजर रखी जा रही है स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम हैं और सभी कर्मियों को बाढ़ के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। - शादाब असलम, एसडीएम, पलिया-खीरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें