फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेलहा सिकटिहा के पास सीधी की जाएगी शारदा नदी की धारा

विज्ञापन
फूलबेहड़ के सिंधिया गांव मे ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम और सीडीओ
विज्ञापन
महेवागंज/बिजुआ। बेलहा सिकटिहा के पास शारदा नदी की धारा सीधी करने पर सहमति बन गई है। इसके बाद सिंधिया गांव में बाढ़ कटान के मुद्दे पर तराई संघर्ष महासभा के बैनर तले चल रहा धरना-प्रदर्शन डीएम और सीडीओ के आश्वासन पर 13वें दिन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह प्रशासनिक अमले के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। 25 अक्तूबर को लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक की रूपरेखा बताई। कहा कि कुछ प्वाइंट को चिह्नित किया गया है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने बेलहा के अंबारी प्वाइंट के पास शारदा नदी की धारा सही कराने की बात कही। कहा कि इस कार्य को शुरू कराने में 25 दिनों का समय चाहिए। वहीं बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्ग और पुल पुलियों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एरिया फ़्लड प्लेन जोन घोषित है। इसके लिए शासन पर मामला लंबित है। बाढ़ खंड से परियोजना बनाकर यहां के बाशिंदों को आवासीय सुविधा देकर अन्यत्र बसाने में कोई गुरेज नहीं है। समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक भी प्रयासरत है। पर्यावरण से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

एनजीटी से भी परमिशन लेनी पड़ती है। कहा कि उच्च स्तरीय कमेटी जो भी निर्णय लेगी आपकी भलाई में ही होगी। प्रशासन की बात पर सहमति जताते हुए तराई संघर्ष महासभा की कमेटी के लोगों ने मंच से धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह और एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता सिंचाई जय प्रकाश ने बताया कि उच्चाधिकारियों का जैसा आदेश होगा उस पर कार्य कराया जाएगा


डीएम ने आश्वस्त किया है। बेलहा सिकटिहा के अंबारी प्वाइंट के पास शारदा नदी की धारा को सही कराने के लिए प्रशासन तैयार हो गया है। वहीं मार्ग और पुल पुलिया की मरम्मत का कार्य भी चालू हो गया है। बाढ़ कटान से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। डीएम के आश्वासन पर सर्वसम्मति धरना समाप्त किया गया है। - छैल बिहारी शुक्ला, तराई संघर्ष महासभा अध्यक्ष

तराई संघर्ष महासभा की मांगों पर विचार करने के बाद उच्चाधिकारियों के परामर्श के अनुसार उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। वार्ता के बाद तराई संघर्ष समिति ने अपना धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया है। - महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें