दौलतापुर में खेतिहर इलाके में
कटान कर रही शारदा नदी
पलियाकलां। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर रोजाना घट-बढ़ रहा है। घटता-बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के खेतिहर इलाके में नदी के कटान से परेशान कर रहा है।
दौलतापुर में नदी पार किनारे दौलतापुर गांव के कई किसानों की जमीनें हैं, जिसमें उन्होंने गन्ने की फसल बोई हुई है। ग्रामीण विजय पाल, धर्मेंद्र, प्रेम, रमेश आदि के खेत शारदा नदी काट रही है। ग्रामीण विजय पाल ने बताया कि दो-तीन दिनों से नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है, जिसके चलते नदी गन्ना लगा खेत अपने में समा ले रही है। संवाद