फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी में अधेड़ डूबा, तलाश जारी

Fri, 04 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन
शारदा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फूलबेहड़ क्षेत्र में बंधे के अंदर बाढ़ की तेज धार को पार करते समय एक अधेड़ तेज बहाव में डूब गया। हादसा वृहस्पतिवार शाम उस वक्त हुआ जब वह बाजार से खरीददारी कर वापस घर जा रहा था। गोताखोरों की मदद से पुलिस डूबे अधेड़ की खोजबीन कर रही है। 
विज्ञापन

शारदा बंधे के अंदर बसे गांव इच्छारामपुरवा निवासी रामजीवन(44) वृहस्पतिवार को मिलपुरवा की बाजार में खरीददारी करने आया था। शाम करीब सात बजे वह बाढ़ के पानी को पार कर वापस घर जा रहा था। इस बीच तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। सूचना पर फूलबेहड़ इंस्पेक्टर केएन पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। इस बीच अंधेरा होने से दिक्कत हुई। शुक्रवार को भी गोताखोर नदी में उतरे और खोजबीन की लेकिन अधेड़ का कुछ पता नही लग सका। इधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें