फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा खतरे के निशान  से 27 सेमी ऊपर

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
river - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
उफान से इमलिया के रास्ते पर बाढ़ का पानी
 शारदा नदी एक बार फिर उफान पर है। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 38 सेमी ऊपर था। सोमवार को जलस्तर में भारी गिरावट आई और शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र आठ सेमी ऊपर रह गया। मंगलवार को एक बार फिर शारदा उफान पर आ गई और उसका जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से इमलिया फार्म रास्ते में करीब डेढ़ फुट पानी चलने लगा है और इस इलाके के खेतीहर इलाके में भी पानी घुस गया है।  
विज्ञापन

शारदा हर साल बाढ़ का कहर बरपाती है। लगातार दो दिन हुई वर्षा से रविवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान  153.620 सेे 38 सेमी ऊपर पहुंच गया। सोमवार को जलस्तर में गिरावट आई और शारदा खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर रह गई। मंगलवार को फिर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर एक बजे शारदा खतरे के निशान 153.620 सेमी से 27 सेमी ऊपर पहुंच गई। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से इमलिया फार्म के रास्ते पर एक से डेढ़ फुट पानी बहने लगा है और इसके खेतीहर इलाके में भी पानी भर गया है। इस कारण अन्य गांवों के लोगों में भी खौफ है। एसडीएम शादाब असलम ने इलाकों का दौरा किया और हालात जाने। उन्होंने बताया कि कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है और नावों की व्यवस्था भी की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें