फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी में बाइक गिरने  से भाई-बहन की मौत

Tue, 27 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पसगवां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
sharda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिता के साथ गांव जा रहे थे दोनों बच्चे 
विज्ञापन

बाइक से दो बच्चों के साथ जा रहे गांव पस्तौर सरौनियां निवासी सुरेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर शारदा नहर प्रखंड  हरदोई में जा गिरी, जिससे बाइक पर सवार उनकी 11 वर्षीय पुत्री प्रिया उर्फ शिल्पी और आठ वर्षीय पुत्र अर्पित की नहर में डूबने से मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

गांव पस्तौर सरौनियां निवासी सुरेंद्र कुमार मोहम्मदी तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम वह पसगवां से अपनी पुत्री प्रिया उर्फ शिल्पी और पुत्र अर्पित को बाइक पर बैठाकर घर वापस जा रहे थे। गांव हुसैनापुर के पास हरदोई प्रखंड की शारदानहर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह तीनों डूबने लगे। किसी तरह से उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। शोर मचाने पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नहर में दोनों बच्चों की तलाश की। काफी देर के बाद प्रिया उर्फ शिल्पी और अर्पित के शव मिल गए। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। परिवार के लोग दोनों शवों को घर ले आए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें