फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा और सुहेली का कटान जारी, जंगल पर भी मंडराया खतरा

Sun, 07 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
sharda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- घोला के आजादनगर में सुहेली का कटान बढ़ा
विज्ञापन

- दुधवा की सठियाना रेंज से सटा है इलाका
बाढ़ कम हुई है तो नदियों का कटान तेज हो गया है। इलाके घोला गांव के मजरा आजाद नगर में सुहेली ने कटान तेज कर दिया है। यह इलाका दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज से सटा हुआ है और इससे जंगल को कटान का खतरा पैदा हो गया। उधर, शारदा नदी का भी कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

शारदा और सुहेली नदियां पहले तो उफान पर आकर बाढ़ का सबब बनी और फिर उन्होंने उफान कम होते ही कटान शुरू कर दिया। सुहेली नदी घोला ग्राम पंचायत के मजरा आजाद नगर में कटान कर रही है और उसकी गति काफी है। यहां खड़ंजा कट गया है तो वहीं एक रोड इसकी चपेट में आ गई है। हालात यही रहते तो इस गांव की तस्वीर बदल जाएगी। बता दें कि यह इलाका दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज से सटा हुआ है। कटान की जद में जंगल के आने की भी संभावनाएं बढ़ गईं हैं। फिलहाल ग्रामीण इस कटान से बुरी तरह परेशान हैं। एसडीएम शादाब असलम यहां पहुंचे और कटान का जायजा लिया। इसके बाद हालात की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। इसके साथ ही डीएम के निर्देश पर शनिवार को बाढ़ खंड की टीम भी यहां पहुंची। टीम ने कटान का जायजा लिया है। बताया गया है कि  टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजेगी। उधर शारदा दौलतापुर, नयापुरवा, खालेपुरवा आदि गांवों में कटान कर रही है। इसमें अभी तक दर्जनों घर और एकड़ों जमीन समा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें