फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घरों को लील चुकी शारदा  के निशाने पर है पूरा गांव

Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिजुआ। 
विज्ञापन
कटान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढखिया गांव में पखवारे भर से जारी है नदी कटान, मदद की बाट जोह रहे ग्रामीण             
विज्ञापन

            

पलिया तहसील के ढखिया गांव में 20 घरों को लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर पूरा गांव है। कटान इतनी तेजी से हो रहा है कि पिछले 48 घंटे में नदी के कटान से 20 घर कट चुके हैं। मदद के नाम पर पांच ग्रामीणों को सरकारी इमदाद और करीब 12 लोगों को महज तिरपाल और खाली पिपिया देकर महज खाना पूरी की है। घर के प्रत्येक सदस्य अपने घरों को दिन-रात तोड़ने में लगे हैं। घर के चूल्हे ठंडे पड़े हैं, छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं।              बिजुआ ब्लॉक का ढखिया गांव में पिछले साल शारदा नदी ने कटान कर पांच घरों को लील लिया था। इस बार दस दिन पहले शारदा ने कटान शुरू किया था तब एक दो घरों को शारदा ने अपना निशाना बनाया था। लेकिन चार दिनों में शारदा ने गांव के 20 घरों को काट कर अपनी आगोश में ले लिया है। रविवार की रात कटान में इतनी तेजी थी कि सरकारी खड़जा और बिजली के दो पोल भी नदी में समा गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें