लखीमपुर खीरी। दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे के सोनोवाल सोमवार सुबह हाईवे पर सोनौवा तिराहे पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र के बसंत बिहार कालोनी निवासी कमलेश कुमार मिश्रा (45) के सिर पर लगा हेलमेट निकल गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। वह शाहजहांपुर के इंदिरानगर में कामर्स कोचिंग सेंटर चलाते थे। हादसे में हेलमेट सिर से निकल गया।