लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के गांव बभनियारपुर के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका देखे जाने से सनसनी फैल गयी। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम के मुताबिक शव की शिनाख्त थाना मितौली के गाव मगही निवासी अमर सिंह (30) के रूप में हुई है। वह सनकी पृवत्ति का था। वह तीन दिनों से घर नहीं गया था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।