फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 200 मीटर दाैड़ में शहरबानो को मिला प्रथम स्थान

Thu, 20 Nov 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज में खेल प्रतियो​गिताओं में ​खिलाड़ियों को किया गया पुररूस्कृत। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को मेला मैदान परिसर में किया गया। 200 मीटर दौड़ में शहरबानो प्रथम आईं। माहिबा द्वितीय और पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका स्तर में इलमा और बालक वर्ग में सुमित अव्वल रहे। यूपीएस स्तर खो-खो प्रतियोगिता बालक स्तर में असौवा की टीम विजेता और हरिहरपुर स्कूल उपविजेता रही। यूपीएस स्तर कबड्डी रामपुर फुलैया विजेता और असौवा की टीम उपविजेता रही। वहीं वाॅलीबॉल में असौवा की टीम विजेता रही। यूपीएस स्तर सुलेख प्रतियोगिता में असौवा स्कूल की अंजली देवी प्रथम, छेदीपुर थरवनपुर के शीतल कुमार द्वितीय और सिंगहा की रेखा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बीईओ राकेश कुमार ने विद्यार्थियों से क्रीड़ा प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि बीडीओ आरके अहिरवार ने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम के समापन विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समस्त शिक्षक संघ, शिक्षक, अभिवावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें