फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद इलेवन ने सीतापुर की टीम को 145 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। नेवादा मैदान में खेले जा रहे सूरज दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहाबाद इलेवन ने सीतापुर की टीम को 145 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहाबाद इलेवन की टीम की ओर से सूरज ने 52, गोपी ने 19, अतुल ने 96 और शाद ने 90 रन बनाए। अतुल और शाद की जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 212 रनों की पारी खेली। शाहाबाद ने चार विकेट खोकर 263 रन बनाए। उधर, सीतापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने तीन विकेट और अफ्फन ने एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए सीतापुर की टीम दस विकेट खोकर 118 रनों पर ढेर हो गई। सीतापुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गोलू ने 19, समीर ने 30, सरताज ने 20 रनों की पारी खेली। जबकि अन्य बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। शाहाबाद की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए नदीम और तौहीद ने चार -चार, अतुल और रसल ने एक - एक विकेट लिया। शाहाबाद के खिलाड़ी अतुल मैन ऑफ द मैच रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें