बरेली में 28 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में शामिल होने के लिए जिले से सात हजार कार्यकर्ता जाएंगे। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों में दिन-रात मेहनत कर लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में ले जाने के लिए संपर्क किया है। रैली में 65 बसें और 216 छोटी गाड़ियों से लगभग 7000 किसान बरेली जाएंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, मोतीलाल पैलवी, जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ला, नीरू पुरी, दीपक पुरी, कुमुदेश शंकर शुक्ला, अनिल यादव, सुनील बाथम, अरविंद गुप्ता उमाशंकर मिश्रा और संतोष मौर्य सहित तमाम लोग शामिल थे।