फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बारिश के दौरान गिरी दीवार, दंपती और बच्चा घायल; मोहम्मदी में बिजली गिरने से चार लोग झुलसे

Tue, 02 Jul 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सदर तहसील के सिंगारपुर गांव में बारिश के दौरान दीवार गिरने से दंपती और उनका बच्चा घायल हो गया। मोहम्मदी में बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
मोहम्मदी सीएचसी में उपचार कराते बिजली से झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। महेवागंज कस्बे के सिंगारपुर में बारिश के दौरान दीवार और टीनशेड गिरने से दंपती और उनका बेटा घायल हो गया। वहीं मोहम्मदी क्षेत्र के गांव राजापुर बेनी में बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इन्हें सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


सदर तहसील के सिंगारपुर गांव निवासी साजिद सोमवार की रात पत्नी रेशमा और आठ वर्षीय बेटे के साथ घर में सो रहे थे। देर रात तेज बारिश में कमरे की दीवार और टीनशेड भरभराकर गिर गई। जिससे दंपती और उनका बेटा गंभीर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे से लोगों को बाहर निकाला। आनन फानन परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। साजिद मजदूरी कर गुजर बसर करता है।

बिजली की चपेट में आने चार लोग घायल
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव राजापुर बेनी में बिजली गिरने से गांव मड़ाइयन निवासी वनजीत, सुरेंद्र, विमलेश और अमरीक झुलस गए। ये चारों लोग सुबह-सुबह किसी काम से जा रहे थे। तभी बारिश होने लगी। ये लोग विद्यालय के पास बने जर्जर भवन के समीर खड़े हो गए। इसी समय बिजली गिरने से चारों लोग झुलस गए। घायलों को आनन-फानन सीएचसी मोहम्मदी लाया गया। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार हाल खबर जानने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर तिराहे पर गिरा पेड़ 
संपूर्णानगर में सोमवार की रात से जमकर बारिश हुई। तेज हवा की वजह से संपूर्णानगर-कबीरगंज मार्ग थाना हजारा के रामनगर तिराहे पर शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना वन रेंज संपूर्णानगर को दी। सुबह 10 बजे तक पेड़ नहीं हटाया गया था। बारिश से जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें