फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय संस्कृत विचार संगोष्ठी सात और आठ को

Fri, 06 Feb 2015 06:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात और आठ फरवरी को अंतररष्ट्रीय संस्कृत विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा। यह आयोजन महाविद्यालय तथा उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन मुख्य अतिथि होंगे। जबकि बौद्ध अध्ययन एवं संस्कृत विभाग के अध्यक्ष और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय काठमांडू के प्रो. काशीनाथ न्यौपाने मुख्य वक्ता होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. ‘अभिराज’ राजेंद्र मिश्र और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक बृजेश चंद्र होंगे।
प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हरिदत्त शर्मा और लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत और प्राकृत भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा संस्कृत संगोष्ठी में देश के अनेक महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों से आए हुए विद्वान भाग लेंगे।
विज्ञापन

आठ फरवरी को संगोष्ठी का समापन होगा। समापन समारोह की अध्यक्षता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो. अशोक कुमार कालिया करेंगे। इसमें  लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश पांडेय, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, प्रो. प्रेमराज न्यौपाने, डॉ. शिव बालक द्विवेदी, डॉ. विभा अग्निहोत्री आदि संस्कृत विद्वान मौजूद रहेंगे।  
संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. पुष्पा मलिक ने बताया कि संगोष्ठी के लिए पंजीकरण सात फरवरी 2015 को सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। शोध स्मारिका का लोकार्पण छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें