आरोपियों की गिरफ्तारी करती पुलिस की संयुक्त टीम। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर की राजापुर चौकी क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। अचानक सरेराह हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच पकड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि कई और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
शहर में हो रही मोटर साइकिल चोरी सहित अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित कई टीमें संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही थी। मंगलवार को राजापुर पुलिस, खीरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करते हुए पिकअप को रोक लिया। फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने पिकअप के आगे अपना वाहन लगाया, जिससे पिकअप चालक ने गाड़ी रोक दी।
पिकअप में सवार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों पर आस पास के जनपदों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने अपराध की दुनिया में शामिल होने की पुष्टि की है। साथ ही कई ऐसे लोगों के नाम भी बताए हैं, जो शहर में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी व पलिया सीओ यदवेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े आरोपी काफी शातिर किस्म हैं। इन लोगों पर कुछ और शातिरों के नामों का खुलासा किया है। अभी और गिरफ्तारियां की जाएंगी। इसके बाद खुलासा होगा।