फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करे सेवा दल : सुशील

Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल की बैठक को संबोधित करते मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस भवन में बुधवार को कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मध्य जोन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण, हर परिस्थिति में समाज और देश की सेवा तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना सेवा दल का प्रमुख दायित्व है। मध्य जोन प्रभारी कल्पना भटनागर ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक को जिलाध्यक्ष नंद किशोर, यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अमर सिंह, प्रदेश सचिव बबिता आर्या और जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने भी संबोधित किया। इस दौरान रवि तिवारी, वरुण चौधरी, मंजू मिश्रा, कोमल सिंह, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, धनीराम शाक्य, आफताब अंसारी, राजेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें