फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: माता-पिता की सेवा को बताया पूजा के समान

Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के मंगला देवी मंदिर परिसर में भागवत कथा में आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। श्री मंगला देवी महोत्सव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास राजीव जी महाराज ने माता-पिता की सेवा को पूजा के समान बताते हुए उनका आज्ञाकारी बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से मिलने वाला आशीर्वाद अवश्य फलित होता है। इसलिए सभी को उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए सेवा करनी चाहिए।
कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए राक्षसों और राक्षसियों के वध की रोचक कथाएं सुनाईं। उन्होंने कहा कि भगवान ने पापों का विनाश करने के लिए अवतार लिया। पूर्ण सामर्थ्यवान भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम ने भी मनुष्य रूप में अवतार लेकर माता-पिता की इच्छाओं के अनुरूप जीवन जीने का संदेश दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
मंदिर स्थित यज्ञशाला में प्रतिदिन गायत्री परिवार के मुनीश शुक्ल और सावित्री त्रिवेदी की टोली मां गायत्री का पूजन-पाठ कर समूचे जग के कल्याण की कामना कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर केशव अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, शरद गुप्ता, राम चंद्र रस्तोगी, श्रीराम राजपूत, सुरेंद्र शर्मा, हरद्वारी लाल दीक्षित, रामू अवस्थी, विजय वाजपेई, राजेश बाजपेई, जगदीश वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, सतीश जायसवाल, पंकज तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें