फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही दो शिक्षिकाओं की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहीं दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त की गई है। शिक्षिकाओं ने नोटिस का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नकहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रेहरिया में तैनात सहायक अध्यापक स्वाति त्रिपाठी और चहमलपुर में तैनात सहायक अध्यापक प्रिया मिश्रा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गई थी। जिसके बाद कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब मांगा गया था। बीएसए ने बताया कि शिक्षिकाओं का जवाब संतोषजनक न पाए जाने की वजह से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
एमडीएम और विद्यार्थियों की उपस्थित में भी फिसड्डी विभाग
लखीमपुर खीरी। सीएमआईएस पोर्टल पर मध्याह्न भोजन व विद्यार्थी की उपस्थिति को लेकर की गई रैकिंग में जिले को न्यूनतम रैंक मिली है। इस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नाराजगी जताते हुए जल्द ही रैंक का सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने पोर्टल की समीक्षा की जाती है। इस बार पोर्टल की समीक्षा में मध्याह्न भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में जनपद की न्यूनतम रैंक पाई गई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ऐसे विद्यालय जिनकी छात्र संख्या 200 से कम है, उन विद्यालयों में कार्ययोजना बनाकर प्रतिदिन समीक्षा करते हुए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम से कम 80 प्रतिशत होना सुनिश्चित कराएं। बीईओ को निर्देशित जारी करते हुए कहा कि जिस भी विकास क्षेत्र की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम व बीटीएफ का निरीक्षण शत प्रतिशत से कम होगा। उक्त क्षेत्र के बीईओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें