फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्वर बना बाधा, रफ्तार नहीं पकड़ पा रही बिजली राहत योजना

Thu, 04 Dec 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शिवालपुरवा विद्युत कैंप में  योजना का पंजीकरण कराते उपभोक्ता। संवाद - फोटो : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी।
विज्ञापन
महेवागंज। बिजली बिल राहत योजना में सर्वर बाधा बन रहा है। इसके चलते योजना का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं कर्मचारी भी परेशान हैं। कर्मचारी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए शहर के मोहल्लों और गांवों में शिविर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मानें तो शहर में अधिकांश बकायेदार लाभ लेने के लिए कैंप तक पहुंच रहे। जबकि देहात इलाकों में लगाए गए कैंप में बकायेदार के पहुंचने की संख्या काफी पीछे है। हालांकि, योजना लागू हुए चौथा दिन ही है। शहर के गढ़ी पावर हाउस के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को शिवालापुरवा गांव में कैंप लगाया। योजना का लाभ लेने वाले करीब 20 बकायेदारों का पंजीकरण हो सका। गढ़ी सब स्टेशन के चार नंबर फीडर में ही करीब 800 से ज्यादा उपभोक्ताओ पर लाखों का राजस्व बकाया है। शिविर में शाम तक करीब दो लाख से ज्यादा की राजस्व वसूली हो सकी। यहां सर्वर धीमा होने से पंजीकरण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी तक योजना लागू की गई है। शिवाला पुरवा कैंप में टीजी टू संदीप कुमार, संतोष रस्तोगी, रामगोपाल और संविदा कर्मी कुलदीप, मुन्ना, वेदप्रकाश और महरूफ समेत कई कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें