फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्वर ने रोकी ई-वेइंग मशीन की रफ्तार...राशन न मिलने से लोग परेशान

विज्ञापन
कोटेदार की दुकान पर रखी ई-वेइंग मशीन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोटे की दुकानों पर राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य सरकार ने जो व्यवस्था लागू की है, उसे बिना तैयारी के ही लागू कर दिया गया। उपभोक्ताओं से लेकर कोटेदारों के लिए यह व्यवस्था सिरदर्द बन गई है। त्योहार के मौके पर उपभोक्ताओं को राशन न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

15 मार्च से राशन वितरण शुरू हुआ है लेकिन सर्वर की तकनीकी खराबी के चलते ई-वेइंग मशीनें अपना काम नहीं करा पा रही है। इससे कई स्थानों पर राशन वितरण की गति धीमी है तो कहीं राशन बंट ही नहीं रहा है। होली और ईद त्योहार नजदीक होने की वजह से कार्डधारकों और कोटेदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
कोटे की दुकानों पर दिनभर भीड़ जुटी रहती है, लेकिन राशन वितरण शुरू होते ही ई-वेइंग मशीनें हांफने लगती हैं। जिलेभर में आठ लाख 27 हजार उपभोक्ता हैं। जबकि 1495 राशन दुकानें हैं। विभागीय अफसरों का दावा है कि जिले में 50 प्रतिशत कार्डधारकों को राशन बांटा जा चुका है।
विज्ञापन


मैलानी में डेढ़ हजार उपभोक्ताओं को बांटा जाना है राशन
मैलानी। कोटेदार हरीश वाजपेई ने बताया कि नगर में कुल चार कोटेदार हैं, जिनके पास लगभग डेढ़ हजार राशन कार्ड हैं। 15 से 29 मार्च तक राशन वितरण होना है। रात नौ बजे तक दुकानें खोलकर बैठते हैं, ताकि अधिक से अधिक कार्डधारकों को राशन दिया जा सके, लेकिन सर्वर की समस्या से बमुश्किल तीस फीसदी कार्डधारकों को ही राशन मिल पाया है। कार्डधारकों का कहना है कि पांच-दस किलो राशन के लिए दिन भर लाइन में लगना पड़ता है, इससे उनकी मजदूरी छूट जाती है।

3.70 लाख उपभोक्ता, अधिकांश को नहीं मिला राशन

गोला तहसील क्षेत्र में करीब तीन लाख 75 हजार राशन के उपभोक्ता है। सर्वर की समस्या से इन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर विनय पांडे ने बताया कि सर्वर की दिक्कत की वजह से ई-पास मशीन और वितरण प्रणाली में दिक्कत आ रही है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
लाखों उपभोक्ता राशन से वंचित

मितौली तहसील क्षेत्र में बेहजम, पसगवां व मितौली ब्लॉक क्षेत्र में करीब 202 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इसमें तीन लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। सर्वर की समस्या होने की वजह से अधिकांश उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि समस्या के संबंध में विभागीय अफसरों को सूचना दी जा चुकी है।
-
सर्वर की समस्या दूर करने के लिए एनआईसी लखनऊ और दिल्ली की टीमें प्रयासरत हैं। आज कुछ सुधार हुआ भी है, जिससे कार्डधारकों को राशन वितरित किया जा रहा है। सभी कार्डधारकों को राशन मिलेगा, चाहे वितरण की तारीख 29 मार्च से आगे बढ़ानी पड़े।
विज्ञापन

अंजनी कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, खीरी

कोटेदार की दुकान पर रखी ई-वेइंग मशीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें