शिवसेना जिला इकाई की बैठक मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में की गई। यहां प्रदेश महासचिव बृजभूषण शुक्ला ने वकील सत्येंद्र वाजपेयी को जिला प्रमुख मनोनीत किया। बैठक में प्रदेश महासचिव बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि जिले में शिवसेना की निष्क्रियता को देखते हुए सत्येंद्र कुमार वाजपेयी को जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। बैठक में चंद्रमौलि मिश्र, संतोष सिंह, इंद्रजीत, गंगाराम, विसेश्वर दयाल वर्मा, असर्फी लाल, मनोज मिश्रा, सुनीता गुप्ता और रामू वाजपेयी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।