मनरेगा तकनीकी सहायकों की बैठक नसीरुद्दीन मौजी हाल में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद वर्मा ने कई माह से बाधित मानदेय दिलाने, ब्लाक स्तर पर आ रही समस्याएं और मानदेय बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की। साथ ही मनरेगा के कार्यों को गति देने और अपनी सहभागिता और योगदान को लेकर रणनीति बनाई। अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा तकनीकी सहायकों की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष नीरज सिंह राठौर, अखिलेश सिन्हा, उमेश पांडे, राजेश, सविता, संतोष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।