फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लेबल का 110 टिन तेल जब्त किया

Tue, 03 Mar 2015 08:08 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को विकास ट्रेडिंग कंपनी की तेल फैक्ट्री से बिना लेबल के बिक्री के लिए रखे 110 टिन तेल जब्त किया, जिसमें 60 टिन सरसों और 50 टिन राइस ब्रान ऑयल के हैं। फैक्ट्री का मुआयना करने के साथ ही टीम ने सरसों और राइस ब्रान ऑयल का नमूना भी भरा। वहीं बेहजम रोड पर मिठाई दुकानों से दो नमूने लिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व फैक्ट्री को सील कर दिया गया था, जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर निरीक्षण की मांग की थी। अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री का मुआयना किया, जहां 110 टिन तेल बिना लेबल का रखा हुआ मिला। इसे जब्त करते हुए सरसों और राइस ब्रान ऑयल का एक-एक नमूना भरा गया। पैकेजिंग और लेबलिंग संबंधी कमियां दूर कराने के बाद ही फैक्ट्री में कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान विभिन्न अभिलेखों को देखा गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, एमपी सिंह, नायब तहसीलदार आनंद तिवारी मौजूद रहे। इसके बाद टीम ने बेहजम रोड स्थित मां वैष्णो मिष्ठान भंडार से लौज का नमूना लिया। खुले में रखा 15 किग्रा खोवा नष्ट कराया गया। सुषमा मिष्ठान भंडार से खोवा और क्रीम से बनी मिठाई का नमूना लिया गया।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा मैलानी, मैगलगंज और मितौली में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी कर कई जगह सैंपल लिए। मैलानी में टीम की सूचना मिलने पर व्यापारी दुकानें बंद कर चले गए।
विज्ञापन

मैगलगंज एसडीएम शादाब असलम, सीओ मिथिलेश कुमारी दीक्षित की अगुवाई में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर चार दुकानों से तेल के नमूने लिए। इस कार्रवाई की जानकारी होते ही दुकानों के शटर बंद होने लगे। टीम ने मुख्य चौराहे पर श्यामलाल मिष्ठान भंडार से मिठाई, बृज स्वीट्स से मावा, सुरेश गुप्ता  किराना स्टोर एवं औरंगाबाद मार्ग स्थित गुड्डू किराना स्टोर की गोदामों को खुलवाकर रिफाइंड, पाम आयल आदि के नमूने भरे। कस्बे में दुकानों से सैंपल भरकर टीम के वापस जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली और बाद में दुकानें खुल गई।
मैलानी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने इसराज बेकरी में ब्रेड का नमूना लिया खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की सूचना पाकर तमाम दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।
मितौली। कस्बे में एसडीएम मितौली शादाब असलम ने होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापे मार कर खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। एसडीएम ने मितौली के प्रकाश होटल, दीक्षित होटल आदि प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। छापामार कार्रवाई से व्यापारियो में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें