रोजगार मेला में छात्राओं से बात करते सीडीओ।
लखीमपुर खीरी। राजकीय आईटीआई राजापुर के प्रांगण में बुधवार को रोजगार मेला लगा। मेले में 31 प्रतिष्ठित कंपनियों और 1573 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 639 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को अपने मनोबल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अर्बन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ दीक्षित ने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, इसलिए अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार मेले में भाग लेने वाले कंपनियों में पंजीकरण कराएं। मेले की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य वाईडी सिंह ने की। मेले में प्रधानाचार्य आईटीआई मोहम्मदी सुशोभित गंगवार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने प्रतिभाग किया। संचालन अनुदेशक संजीव सक्सेना ने किया। संवाद