फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज मिनीकिट : 875 के सापेक्ष 1887 किसानों ने कराया पंजीकरण

Wed, 01 Oct 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 875 किसानों को चना, मटर, मसूर मिनीकिट वितरण की जानी है लेकिन इससे कहीं अधिक ऑनलाइन आवेदन आ गए हैं। विकास भवन सभागार में तीन सितंबर दोपहर 12 बजे मिनीकिट वितरण के लिए ई-लॉटरी निकाली जाएगी। ई-लाटरी में जिन किसानों का नाम आएगा उनको विभाग की ओर से निशुल्क मिनी किट दी जाएगी।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य सहायतित निशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना के तहत एक से 25 सितंबर तक चना, मटर, मसूर मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग की गई। 875 के सापेक्ष 1887 किसानों ने पंजीकरण कराया। विकास खंडवार लक्ष्य से अधिक हुई बुकिंग होने पर किसानों के चयन के लिए ई-लॉटरी कृषि विभाग के पोर्टल पर कराया जाना है। एडीएम न्यायिक अनिल कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति एवं किसानों के समक्ष ई-लॉटरी निकाली जाएगी। उपकृषि निदेशक ने कहा कि जिन किसानों ने मिनी किट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वह ई-लॉटरी के दौरान उपस्थित हो सकते है। ई- लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस के माध्यम से किट दी जाएगी।
विज्ञापन


फसल- लक्ष्य- बुकिंग
चना- 50- 438-
मटर- 75- 240-
मसूर- 750 1209-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें