फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम

Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को चंदनचौकी आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहीं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

चंदन चौकी के प्रवेश पर ही बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई। गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर बसों का संचालन भी अस्थायी रूप से ठप रहा। जनसभा में शामिल होने जा रहे लोगों की कारों और दोपहिया वाहनों को कि सघन जांच की गई। पूरे इलाके की निगरानी के लिए तीन अपर पुलिस अधीक्षक, नौ पुलिस क्षेत्राधिकारी, 40 प्रभारी निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 250 सिपाही, 100 महिला सिपाही और पीएसी की दो कंपनियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस क्षेत्र में तो पैनी नजर रख ही रही थी लेकिन सभा स्थल पर भी वह अलर्ट दिखाई दिया, सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर के साथ लोगों की मैन्युअल जांच भी करते हुए दिखाई दिए। इसके लिए पहले से ही निर्देश थे कि संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत उसकी तलाशी लें। पुलिस के अलावा विशेष सुरक्षा दस्ते भी सभा स्थल से लेकर रास्तों पर नजर बनाए हुए थे। रास्तों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात दिखाई दिखे, जो मुख्यमंत्री की वापसी के घंटों बाद भी तैनात दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें