लखीमपुर खीरी। मेला मैदान चौराहे से गढ़ी रोड तक जर्जर सड़क से जल्द राहत मिलेगी। 64.64 लाख रुपये से 800 मीटर सड़क का पुनर्निर्माण और डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो, इसलिए निर्माण कार्य रात में कराया जाएगा। नगर पालिका ने निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। अगले सप्ताह काम शुरू होने की तैयारी है।
मेला मैदान चौराहे से गढ़ी रोड तक जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। इन दिनों दशहरा मेला चलने से मार्ग पर आवागमन का दबाव भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में दिन में यातायात सुचारु रखने के लिए रात में सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका की जेई समरा सईद ने बताया कि डामरीकरण का काम रात में कराया जाएगा, ताकि दिन में यातायात प्रभावित न हो। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अगले सप्ताह काम शुरू कराया जाएगा।