फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन में दूसरी लूट, खुलासे के लिए लगाई एसओजी

Mon, 27 Jul 2026 10:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया (खीरी)। क्षेत्र में पांच दिनों के भीतर लूट की दूसरी वारदात ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। बुधवार को पसगवां थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती से जेवर लूटने के बाद रविवार शाम बाइक सवार बदमाश महिला के दोनों कानों के कुंडल नोचकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए एसओजी की टीम लगाई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरतारा निवासी विनीता पत्नी देवेंद्र रविवार शाम छह बजे पति के साथ बाइक से मायके, उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर मजरा बढ़ैया जा रही थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोहदियापुर से चौहत्तर चौराहे की ओर जाते समय पिपरहा ग्रंट के पास पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात लुटेरे ने उनके दोनों कानों के कुंडल नोच लिए और भाग गया। लुटेरा काले रंग की बाइक पर था और काली टीशर्ट व जींस पैंट पहने था। उसकी बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर शाहजहांपुर का नंबर था।
इससे पहले बुधवार को पसगवां थाना क्षेत्र में सेंडा मार्ग पर गांव किशनपुर अजीत के पास बढ़ैया निवासी बाइक सवार दंपती से बाइक सवार दो बदमाशों ने जेवर लूट लिए थे। इस वारदात में भी उसी मॉडल और रंग की बाइक इस्तेमाल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इससे पहले 17 जुलाई को गांव पिपरोला मर्दन के पास हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव लोधियापुर निवासी अवनीश कुमार और सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी अक्षित को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया था। बदमाश दोनों को पकड़कर भी ले गए थे। शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बदमाशों से छूटने के बाद किशोरों ने घर फोन किया, जिसके बाद पहुंचे परिजन दोनों को लेकर आए।
नौ जुलाई को ऑटो से मायके सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के गांव खजुन्ना से अपने घर उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर असनाद हुसैन जा रही माधुरी का पर्स टप्पेबाजों ने उड़ा दिया था। पर्स में सोने-चांदी के जेवर और 1500 रुपये नकद थे। इसकी प्राथमिकी उचौलिया थाने में दर्ज हुई थी।
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज और वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेल के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। खुलासे के लिए उचौलिया थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें